{"_id":"684dda4e930372ada001768b","slug":"notice-to-demolish-140-houses-is-inhuman-mla-haldwani-news-c-8-1-hld1044-581696-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"140 घरों को ध्वस्त करने का नोटिस अमानवीय : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
140 घरों को ध्वस्त करने का नोटिस अमानवीय : विधायक
Sun, 15 Jun 2025 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने शनिवार को सुभाषनगर स्थित आवास-विकास पहुंचकर 140 प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। कहा कि सुभाष नगर में प्रशासन ने 140 घरों को अतिक्रमण घोषित किया है। उन्हें ध्वस्त करने का नोटिस अमानवीय और प्रशासनिक असंवेदनशीलता का प्रतीक है।
विधायक हृदयेश ने आवास-विकास पहुंचकर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि यह लड़ाई वह अकेले नहीं लड़ रहे हैं। वर्षों से बसे इन परिवारों को एक झटके में बेघर करने का प्रयास न केवल अन्यायपूर्ण है बल्कि सरकार के जनविरोधी रवैये को भी दर्शाता है। उन्होंने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को कॉल कर वार्ता की। प्रशासन से मांग की कि इस नोटिस को तुरंत निरस्त किया जाए। मानवीय आधार पर इन परिवारों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाए।
कहा कि यह सिर्फ दीवारों और छतों की नहीं, बल्कि इंसानियत, सम्मान और जीवन की लड़ाई है। मैं अपने क्षेत्र की जनता के हर अधिकार की रक्षा के लिए हर मंच पर उनकी आवाज उठाऊंगा। इस दौरान गोपाल भट्ट, गुरुप्रीत प्रिंस, हर्षित भट्ट, सुरेश किरौला, धीरज जोशी, तरुण सुयाल, जगमोहन सिंह, प्रकाश कन्याल आदि मौजूद रहे। माई सिटी रिपोर्टर