फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Notice to CEO of Fortune Hotel on encroachment in Devkhadi drain

Nainital News: देवखड़ी नाले में अतिक्रमण पर फॉर्चून होटल के सीईओ को नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Notice to CEO of Fortune Hotel on encroachment in Devkhadi drain
हल्द्वानी। देवखड़ी नाला क्षेत्र में बने फॉर्चून होटल के निर्माण के लिए प्रशासन ने प्रतिष्ठान के सीईओ सुरेश कुमार और नीरज शारदा को नोटिस जारी किया है। मामले में 15 दिन के भीतर परगना मजिस्ट्रेट के न्यायालय में आपत्ति दर्ज करने या स्वयं अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि यदि होटल प्रबंधन ने मामले में आपत्ति दर्ज नहीं की तो प्रशासन बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी व परगना मजिस्ट्रेट हल्द्वानी राहुल शाह ने बताया कि दमुवाढूंगा बंदोबस्ती स्थित देवखड़ी नाला क्षेत्र में अतिक्रमण के लिए नैनीताल रोड स्थित होटल फॉर्चून पार्क के सीईओ सुरेश कुमार व नीरज शारदा को नोटिस जारी किया गया है। बताया गया है कि देवखड़ी नाला क्षेत्र में अतिक्रमण की पैमाइश के लिए बनी समिति की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्व अभिलेखों के तहत होटल निर्माण में राजकीय भूमि पर अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण किया गया है। इससे देवखड़ी नाले का बहाव बाधित हो रहा है। नोटिस में सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए कहा गया कि राजकीय अभिलेखों में दर्ज भूमि पर कोई अतिक्रमण न केवल अवैध है बल्कि उसे तत्काल हटाया जाना अनिवार्य है। नोटिस में 15 दिन के भीतर परगना मजिस्ट्रेट की कोर्ट में आपत्ति दर्ज करने या स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए हैं। कहा गया है कि आपत्ति दर्ज नहीं किए जाने की स्थिति पर माना जाएगा कि आपको इस संबंध में कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed