फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Not those who hold mobiles worth 20 lakhs

20 लाख के मोबाइल पकड़े पर चलाने वाले नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Not those who hold mobiles worth 20 lakhs
बहुउद्देशीय भवन में साइबर सेल मोबाइल ऐप द्वारा बरामद किए गए लोगों के खोए हुए मोबाइल फोनों को उन्ह - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। जिला पुलिस के मोबाइल एप सेल ने 166 गुमशुदा मोबाइलों को बरामद कर लिया। बरामद मोबाइलों की कीमत 20 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। बड़ा सवाल है कि पुलिस 166 फोन चलाने वालों में एक भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने मंगलवार को बहुउद्देश्यीय भवन में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि अप्रैल से जुलाई तक कुल 682 मोबाइल फोन खोने की शिकायतें दर्ज हुईं। पुलिस ने इन मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया। पुलिस टीम में शामिल एसओजी प्रभारी सुधीर कुमार, सिपाही आनंद बल्लभ जोशी और प्रकाश बिष्ट की टीम ने उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हैदराबाद आदि स्थानों से 166 मोबाइल फोन को बरामद किया। एसपी सिटी ने पांच लोगों को उनके खोए फोन भी सुपुर्द किए। कोतवाली पहुंची रिया ने बताया कि उसका फोन चार जनवरी को टेंपो में गायब हो गया था। वहीं, चंद्रा का कहना था कि सात फरवरी को उसका फोन रोडवेज बस में चढ़ते समय गायब हो गया। तारा बिष्ट ने बताया कि जनवरी 20 में उसका मोबाइल गायब हो गया था। सभी लोग खोए मोबाइल पाकर गदगद नजर आए।
विज्ञापन

चार मोबाइल सेट की कीमत डेढ़ लाख रुपये
एसओजी प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि वन प्लस के चार मोबाइल गायब हुए थे। इन फोन की कीमत डेढ़ लाख बताई जा रही है। पुलिस ने अन्य कंपनियों के महंगे फोन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed