{"_id":"5d4a70b3d85c6c10fdfbf9c193cc5a14","slug":"not-recommended-recognize-just-invoices-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न सिफारिश न पहचान बस चालान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न सिफारिश न पहचान बस चालान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (हल्द्वानी) नैनीताल
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीयू के अभियान से शनिवार को सारे दिन नियमों का पालन नहीं करने वाले बाइक सवारों और चालकों में खलबली मची रही। सीपीयू ने पहले दिन 687 वाहनों का चालान कर 77 हजार 400 रुपये वसूले। 30 वाहन जब्त किए गए।
विज्ञापन
30 वाहनों का कोर्ट चालान किया गया और 11 वाहनों के चस्पा चालान किया। इसमें 11 पुलिस कर्मियों के चालान भी शामिल है।
एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि सीपीयू की टीमों को शनिवार सुबह सात बजे चेकिंग के लिए अलग-अलग मार्गों में भेजा गया था। टीम में शामिल जवानों ने वीडियो रिकार्डिंग कर चालान किया।
विज्ञापन
चार-चार घंटे की तीन शिफ्टों के दौरान बगैर हेलमेट 687 बाइक सवारों का चालान कर 77 हजार 400 रुपए वसूले गए। दोपहर में सीपीयू ने बहुउद्देशीय भवन के सामने नो पार्किंग जोन में खड़ी एक पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों की कारों पर चस्पा चालान किया। चालान में दस पुलिसकर्मियों की बाइकें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सीपीयू की चौथी शिफ्ट 11 बजे रात तक चलती है। कुल मिलाकर सीपीयू ने पहले दिन ही चालान का सात शतक लगा दिया है। सीपीयू की कार्रवाई को देखकर पुलिसकर्मी, सफेदपोश और युवा भी हेमलेट और पार्किंग के प्रति सतर्क हो गए हैं। अमूमन तहसील के सामने खड़ी होने वाली गाड़ियां भी नहीं दिखायी दी।
सीपीयू की वर्दी और बुलेट देखकर बाइक सवार युवक भी भयभीत हो गए। शनिवार दोपहर ढाई बजे सीपीयू कालाढूंगी चौराहे के समीप चेकिंग कर रही थी। गलियों के रास्ते बगैर हेलमेट निकल रहे युवक बाइक सवारों को आगाह कर रहे थे कि भागो सीपीयू आ रही है। पकड़ेगी तो छोड़ेगी नहीं।
इसी बीच दूसरे की बाइक ले जा रहा युवक सीधे चौराहे पर पहुंच गया। सीपीयू की टीम ने बाइक सवार के पास डीएल, हेलमेट और आरसी नहीं मिलने पर बाइक को सीज कर दिया। इस दौरान चौराहे पर सीपीयू की कार्रवाई को देखने के लिए भीड़ लग गई थी।
सीपीयू ने एक स्कूटी सवार को बगैर हेलमेट पकड़ लिया। स्कूटी छुड़ाने के लिए एक नेताजी सीपीयू जवानों के पास पहुंच गए। नेताजी का कहना था कि पीएसी और थाना प्रभारी की गाड़ी का चालान क्यों नहीं किया जा रहा है। इस पर सीपीयू जवानों ने जवाब दिया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को नहीं बख्शा जाएगा।
सीपीयू को देखकर टीपी नगर, बरेली रोड पर भी युवक गलियों और अन्य संपर्क मार्ग से भाग खड़े हुए। पीलीकोठी में भी दोपहर के समय पीछे मुड़कर भागने वाले युवकों की संख्या अधिक थी। गाड़ियों के पकड़े जाने पर एसपी सिटी के पास भी कई लोगों ने पैरवी के लिए संपर्क किया लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि इस मामले में वह किसी की पैरवी नहीं कर सकते हैं।
ट्रैफिक पुलिस के उपनिरीक्षक एन बी भट्ट ने बताया कि शनिवार को उनकी टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 58 वाहनों का चालान कर 5400 रुपये जुर्माना वसूला गया। कागजात नहीं मिलने पर तीन वाहन सीज किए गए।