फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Not only was the paved road not built, even the unpaved road was spoiled.

Nainital News: पक्की सड़क तो नहीं बनी, कच्ची भी खराब कर गए

Fri, 30 Aug 2024 06:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 30 Aug 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Not only was the paved road not built, even the unpaved road was spoiled.
हल्द्वानी। रामपुर रोड़ से सटे देवलचौड़ बंदोबस्ती इलाके के लोग 15 साल से सड़क की मांग कर रहे हैं। पक्की सड़क बनना तो दूर जो कच्ची सड़क बनी थी उसे भी छह माह पूर्व पेयजल लाइन बिछाकर ऊबड़-खाबड़ कर दिया गया है। बरसात में पूरी सड़क कीचड़ से पट जाती है। यहां कई बार वाहन रपट चुके हैं।
विज्ञापन

स्थानीय दिगपाल सिंह, ऋषपाल सिंह ने बताया कि बरसात में कीचड़ के कारण कार रपटकर तारबाड़ में जा घुसी थी। दोपहिया वाहनों के रपटने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। स्थानीय प्रेम सिंह ऐरी ने बताया कि छह माह पूर्व पेयजल लाइन बिछने के बाद से सड़क और खस्ताहाल हो गई। कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है। संवाद
विज्ञापन

शहीद बंलवत सिंह मार्ग के बदहाल, ग्रामीण परेशान

गरमपानी। तीन साल पहले आपदा में बदहाल हुए बेतालघाट ब्लॉक के शहीद बलवंत सिंह मार्ग की दशा बजट के अभाव में नहीं सुधर पा रही है। वर्ष 2021 की आपदा के बाद इस मार्ग पर काली पहाड़ी, धारी-उडियार और वर्धों के पास सड़क बदहाल होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुजान से लेकर वर्धो तक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही हादसे का खतरा भी बना रहता है। लोनिवि के ईई संजय कुमार पांडे ने बताया कि शहीद बलवंत सिंह मार्ग की मरम्मत कार्य के लिए 10 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होने पर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed