फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Not even a trace of April's scorching heat and rain

अप्रैल की झुलसाती गर्मी और बारिश का नामोनिशान तक नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Not even a trace of April's scorching heat and rain
लगातार बड़ती गर्मी के चलते हल्द्वानी में तेज धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लेती छात्राएं। सं? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। अप्रैल माह की शुरुआत में ही झुलसाती गर्मी में लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। गर्मी का आलम यह है कि दोपहर के समय लोग सड़कों पर निकलने से बच रहे हैं। लोग जरूरी काम के लिए ही घरों से निकल रहे हैं। मौसम विभाग ने 12 अप्रैल तक रेड अलर्ट भी घोषित किया है। इधर, शनिवार को हल्द्वानी में तापमान ने नौ साल बाद फिर नया रिकॉर्ड बनाया। बढ़ते तापमान से खेतों में नमी अब सूखे में बदल रही है और फल सब्जियों के लिए संकट पैदा होने लगा है।
विज्ञापन

नौ अप्रैल 2013 को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को नौ साल बाद तापमान 37.4 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़कर 27 और न्यूनतम पांच डिग्री बढ़कर 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

नौ अप्रैल को बीते 12 वर्षों का तापमान
वर्ष तापमान अधिकतम
2022 - 37.4
2021 - 36
2020 - 35
2019 - 32
2018 - 27.8
2017 - 35.2
2016 - 36
2015 - 32
2014 - 33
2013 - 37
2012 - 35.2
2011 - 35
2018 में हुई थी 10.8 एमएम बारिश
हल्द्वानी। अप्रैल माह में बारिश की बात करें तो नौ अप्रैल 2019 को 3.2 और 10 अप्रैल 2018 को 10.8 एमएम बारिश हुई थी। इससे पहले 13 अप्रैल 2018 को 3.4 और 11 अप्रैल 2012 को 4.5 एमएम बारिश हुई। हालांकि खेती के लिए यह बारिश काफी कम थी लेकिन इस बार तापमान बढ़ने से बारिश की आवश्यकता बढ़ गई है। उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि अगर कुछ दिनों में पानी नहीं बरसा तो फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed