फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Normal life disrupted by two hours of torrential rain.

Nainital News: दो घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sat, 20 Jun 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 20 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Normal life disrupted by two hours of torrential rain.
भीमताल/धानाचूली (नैनीताल)। भीमताल से लेकर ओखलकांडा तक शुक्रवार को दोपहर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश से भीमताल, धारी, धानाचूली, भवाली, ओखलकांडा, बेतालघाट क्षेत्र में फसलों को भी लाभ मिला है। झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली। गधेरों और नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया। भीमताल में सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई थी। किसान आनंदमणि भट्ट ने कहा कि फसलों को नमी मिली है।
विज्ञापन

--
पर्वतीय जिलों में तेज बारिश के आसार
हल्द्वानी। दिन में तेज धूप है और मौसम में उमस बनी हुई है। शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम 24.8 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर मौसम विभाग देहरादून ने नैनीताल समेत बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश के तीव्र दौर चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed