{"_id":"56f2cfa64f1c1b5d5af14d31","slug":"non-state-actors-in-the-school-orgy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों का स्कूल में तांडव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों का स्कूल में तांडव
ब्यूरो/ हल्दूचौड़/हल्द्वानी
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली रोड स्थित अब्दुल सलाम पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में बुधवार की रात अराजक तत्वों ने जमकर तांडव मचाया। उन्होंने स्कूल के दरवाजे और फर्नीचर तोड़ डाला। स्कूल परिसर में शराब की बोतलें फेंकी। अराजक तत्वों की आए दिन की हरकत से परेशान प्रबंधन ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई की जहमत ही नहीं उठाई।
स्कूल प्रबंधक एडवोकेट अब्दुल समी ने कोतवाली और मंगल पड़ाव चौकी में दी तहरीर में कहा कि अराजक तत्व रात को स्कूल में डेरा जमा लेते हैं। वहीं पर जुए और शराब की महफिल जमाते हैं। बुधवार की रात उन्होंने अति कर दी। दरवाजे, फर्नीचर तोड़ डाले। दीवारों और लोहे के गेट पर अश्लील शब्द लिख दिए। कुर्सियां चुरा ले गए। सुबह को परिसर में शराब की टूटी बोतलें पड़ी थीं।
अब्दुल समी के अनुसार तमाम प्रयास के बावजूद अराजक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। ये सभी 12 से 18 साल की उम्र के हैं और स्कूल के आसपास गांधीनगर और अंबेडकर नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। बताया कि ये स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं, जिससे छात्राएं स्कूल आने में डरने लगी हैं। विरोध करने पर किशोर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं जिससे क्षेत्र में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस किसी तरह की कार्रवाई करने की जरूरत नहीं समझ रही।