{"_id":"61eaf9be77c80c4b94188505","slug":"nomination-by-hem-bhatt-from-bsp-ramnagar-ramnagar-news-hld4516028186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के उम्मीदवार हेम चंद्र भट्ट ने पर्चा भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के उम्मीदवार हेम चंद्र भट्ट ने पर्चा भरा
विज्ञापन
रामनगर नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर को देते हुए बसपा नेता हेमचंद्र भट्ट।
- फोटो : RAMNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार हेम चंद्र भट्ट ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। जबकि नौ अन्य लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे।
बीएसपी उम्मीदवार हेम चंद्र भट्ट ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर गौरव चटवाल के समक्ष दाखिल किया। उनके प्रस्तावक मनोहर ला रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा, एडवोकेट विनोद अंजान, एडवोकेट राजेश शर्मा, उत्तराखंड प्रभारी नंदगोपाल गौतम, प्रदेश सचिव शिवगणेश आर्य सहित अन्य बसपा नेता मौजूद रहे।
एसडीएम कोर्ट में तीन प्रस्तावकों से ज्यादा पहुंचने पर रिटर्निंग ऑफिसर से सभी को बाहर जाने को कह दिया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद भट्ट ने कहा कि रामनगर के 24 गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने कई बार रोडवेज स्टेशन का उद्घाटन किया, लेकिन वह जस का तस है। रामनगर का सरकारी अस्पताल रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। वह जीतते हैं तो क्षेत्र की जनता के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
दो करोड़ की संपत्ति के मालिक हेम चंद्र भट्ट
रामनगर। नामाकंन पत्र में हेम चंद्र भट्ट ने अपनी कुल संपत्ति दो करोड़ 25 लाख दर्शायी है। पत्नी रूपा भट्ट के पास एक लाख 40 हजार रुपये नकद सहित दो करोड़ की संपत्ति है। बेटे विशाल भट्ट के पास तीन लाख 70 हजार की नकदी है। भट्ट ने कक्षा 12 तक शिक्षा प्राप्त की है।