फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nominated lawsuit filed in the Penal Case

कोसी बैराज गोली कांड में नामजद मुकदमा दर्ज  

Fri, 18 Aug 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)। 
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)।  Updated Fri, 18 Aug 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
Nominated lawsuit filed in the Penal Case
firing in marriage

रामनगर (नैनीताल)। कोसी बैराज के पास बुधवार शाम कार हटाने के विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल युवक को काशीपुर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


कोसी बैराज के पास बुधवार शाम छह बजे गाड़ी हटाने, बचाने को लेकर दो कार चालकों में विवाद हुआ था। आरोप है कि इस मामले में हिस्ट्रीशीटर कपिल रावत ने पंजाबी सराय काशीपुर निवासी हैदर अली पर फायर झोंक दिया था, जिससे हैदर घायल हो गया था। वहां अफरातफरी मच गई थी। घायल हैदर को काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


काशीपुर के मोहल्ला थानासाबिक निवासी हैदर के भाई गौहर खान ने पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने ग्राम किशनपुर कानिया निवासी कपिल रावत और मोहल्ला खताड़ी निवासी मो. शाहरुख को नामजद कर इनके दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें जान से मारने की नीयत से हमले के आरोप में आईपीसी की धारा 307, 504, 506 का आरोप है। पुलिस ने नामजद आरोपी शाहरुख को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मौके से सबूत जुटाए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed