{"_id":"66e78679bd58eab268045fc4","slug":"no-trace-of-young-man-missing-for-two-days-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-104945-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दो दिन से लापता युवक का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दो दिन से लापता युवक का नहीं लगा सुराग
Mon, 16 Sep 2024 06:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
भीमताल। ग्राम पंचायत स्यूड़ा में 13 सितंबर से लापता देवेंद्र सिंह सम्मल पुत्र हर सिंह सम्मल का कहीं पता नहीं चल सका है। देवेंद्र सिंह के बड़े भाई थान सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को देवेंद्र अपने ससुराल पीपलपानी में गए हुए थे। उसी शाम वह घर लौट रहे थे लेकिन तब से लापता हैं।
परिजनों की ओर से खनस्यूं थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई है। क्षेत्र के सिजानी गधेरे में देवेंद्र का छाता मिला है लेकिन उनका पता नहीं चल पाया है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने जिला प्रशासन और पुलिस से लापता देवेंद्र सिंह की जल्द खोजबीन करने को कहा है।
साथ ही कैड़ा ने डीएम से एसडीआरएफ भेजने की मांग की थी। खनस्यूं थानाध्यक्ष रोहिताश सागर ने बताया कि पुलिस टीम के साथ गधेरे और आसपास के क्षेत्र में युवक की खोजबीन की जा रही है। साथ ही एसडीआरएफ टीम को भी बुला लिया गया है। गधेरे में सर्च अभियान चलाकर युवक की खोजबीन की जा रही है। संवाद