{"_id":"5967dbc14f1c1b0d4e8b4701","slug":"no-ration","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पूर्ति विभाग की लापरवाही से 17025 का राशन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पूर्ति विभाग की लापरवाही से 17025 का राशन बंद
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Fri, 14 Jul 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
31 दिसंबर तक ही होगा फसल बीमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिला पूर्ति विभाग की लापरवाही से 17025 राशन कार्ड धारकों का राशन मिलना बंद कर दिया है। आधार कार्ड लिंक नहीं होने के कारण यह समस्या आई है। जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों की कमी बताते हुए अपना पल्ला झाड़ दिया है। जिले में 234159 राशन कार्ड हैं।
विज्ञापन
शासन ने जिला पूर्ति विभाग को अप्रैल तक सभी राशन कार्ड आधार से लिंक कराने के निर्देश दिए थे। आदेश के बाद जिला पूर्ति विभाग ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं के माध्यम से सभी कार्डधारकों के आधार कार्ड लिए गए। लेकिन उनको फीड नहीं किया गया। आधार कार्ड फीड नहीं होने के कारण शासन ने मई में 30550 कार्डधारकों का गेहूं-चावल रोक दिया गया। दोबारा आधार कार्ड मांगे गए।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की ओर से राशन कार्ड देने के बाद भी विभाग की ओर से 17025 राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं हो पाए हैं। अब जुलाई का राशन नहीं मिल पाएगा। खाद्य निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि कर्मचारी नहीं होने के कारण 17025 आधार कार्ड लिंक नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन