{"_id":"62377b1acde2d323b9384803","slug":"no-parking-zone-in-nainital-nainital-news-hld456897178","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो पार्किंग जोन से वाहन हटाने को लेकर पर्यटकों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो पार्किंग जोन से वाहन हटाने को लेकर पर्यटकों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नैनीताल के तल्लीताल मालरोड क्षेत्र में एक पर्यटक ने सड़क के किनारे वाहन पार्क कर दिया। जिससे सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ने से लंबी कतार लग गई। जाम लगता देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पर्यटक से वाहन हटा लेने को कहा तो वह मीडिया कर्मी होने की बात कहकर हेकड़ी दिखाने लगा। जिसके बाद पुलिस ने पर्यटक के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह तल्लीताल क्षेत्र में एक पर्यटक ने अपना वाहन संख्या डीएल-1 जेडबी- 6797 माल रोड पर ही पार्क कर दिया। वाहन पार्क होने के कारण रोड में वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई। जिस पर चीता कांस्टेबल शिवराज राणा ने मौके पर पहुंचकर पर्यटक से वाहन हटाने की बात कही तो पर्यटक भड़क गया। पर्यटक खुद को पत्रकार बताते हुए नो पार्किंग का बोर्ड दिखाने की बात कहकर हंगामा करने लगा। जिसके बाद अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन पर्यटक ने वाहन नहीं हटाया जिस पर पुलिस ने पर्यटक के वाहन में जैमर लगा दिया। जिसके बाद पर्यटक ने तल्लीताल थाने में पहुंचकर वाहन से जैमर हटाने की गुहार लगाई। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि लिखित माफीनामा देने के बाद लक्ष्मीनगर दिल्ली निवासी गोपाल सोनी का एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया है।