फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No More Roadways Bus in Kumaun

रोडवेज की पहाड़ बस सेवा नहीं हुई सुचारु, 20 बसें निरस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
No More Roadways Bus in Kumaun
हल्द्वानी के रोडवेज बस स्टेशन पर नैनीताल जाने के लिए परेशान यात्री। संवाद - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण शनिवार को भी रोडवेज बस सेवा सुचारु नहीं हो सकी। हल्द्वानी बस अड्डे से शनिवार को नैनीताल, पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, बबियाड़, जौरासी, देवाल, धर्मघर, कौसानी, बांसबगड़ समेत विभिन्न पर्वतीय स्थानों के लिए बसें नहीं जा सकीं।
विज्ञापन

बस अड्डे पर सुबह से ही पहाड़ जाने के लिए यात्रियों की काफी भीड़ लगी रही, लेकिन रोडवेज की कोई बससेवा न चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्योलीकोट मार्ग न खुलने के कारण बसअड्डे से नैनीताल तक के लिए एक भी बस नहीं भेजी जा सकी।
विज्ञापन

वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी एमएस मिश्रा ने बताया कि नैनीताल के यात्रियों की संख्या को देखते बस भेजने के लिए काठगोदाम थाना पुलिस से मार्ग खुलने के बारे में जानकारी भी ली गई लेकिन पुलिस न रास्ता अवरुद्ध होने की बात कह कर बस भेजने से मना कर दिया। इस कारण नैनीताल के लिए बससेवा नहीं चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने के कारण पहाड़ की बससेवा अभी भी सुचारु नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि नैनीताल, पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, बबियाड़, जौरासी, देवाल, धर्मघर, कौसानी, बांसबगड़, रीठा साहिब के लिए बसें नहीं जा सकीं। इसके अलावा मार्ग पूरी तरह साफ न होने के कारण रोडवेज की पहाड़ में छह बसें फंसी हुई हैं।
यात्रियों से बातचीत मय फोटो
बसअड्डे पर नैनीताल जाने के लिए सुबह नौ बजे से आ गए थे लेकिन दोपहर दो बजे तक बस ही नहीं गई। काफी परेशानी हो रही है मगर बस जाएगी या नहीं कोई बता ही नहीं रहा।
- अमर, नैनीताल
आवश्यक कार्य से नैनीताल जाना था लेकिन दोपहर तीन बजे तक नैनीताल के लिए बस ही नहीं है। प्राइवेट टैक्सी वाले भी प्रति सवारी 500 रुपये किराया मांग रहे हैं।
- ललित कुमार, चोरगलिया
नैनीताल जाने के लिए सुबह साढ़े नौ बजे से बसअड्डे पर बैठे हैं। अपराह्न साढ़े तीन बजे तक एक भी बस नहीं गई। यूपी से आए हैं, जब भी बस जाएगी तभी नैनीताल जाएंगे।

- अशोक कुमार, कुशीनगर यूपी
किसी काम से हल्द्वानी आया था मगर नैनीताल वापस जाने के लिए बस ही नहीं है। तीन घंटे से बस के इंतजार में घूम रहे हैं। बस न चलने से बहुत परेशानी है।
- अमन कुमार, बल्दियाखान
केमू की पर्वतीय मार्गों की 35 बसें रद्द
हल्द्वानी। पर्वतीय मार्ग न खुलने के कारण केमू की रामगढ़, मुक्तेश्वर, पिपलेश्वर, पहाड़पानी, देवीधुरा आदि रूट की 35 बसें शनिवार को नहीं चल सकीं। इस कारण इन स्थानों को जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। केमू बसस्टेशन इंचार्ज भोपाल दुमका ने बताया यातायात वनवे खुला है इस कारण हल्द्वानी से उपरोक्त स्थानों के लिए बसें नहीं जा पा रही हैं। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा, रानीखेत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर आदि स्थानों के 55 बसें चलाईं गई। पहाड़ से वापसी में बस को हल्द्वानी पहुंचने में जाम के कारण काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed