फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No Land For PM Awas in Haldwani

जमीन न हल्द्वानी में कैसे बनेंगे प्रधानमंत्री आवास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
No Land For PM Awas in Haldwani
No Land For PM Awas in Haldwani
हल्द्वानी। बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022-23 में 48,000 करोड़ रुपये से 80 लाख किफायती घर बनाए जाएंगे। गरीबों को पक्का मकान देने की योजना के तहत सरकार ने आवास योजना को विस्तार देने का फैसला किया है। उधर हल्द्वानी में जमीन ही नहीं है। नगर निगम क्षेत्र के आवास विहीन लोगों के लिए गौलापार क्षेत्र में बनने वाले 2224 आवासों की योजना पर ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन हो रहा है। क्रेडिट लिंक सब्सिडी स्कीम (सीएलएसएस) के तहत नगर निगम क्षेत्र के नौ हजार बेघर लोगों ने आवास के लिए आवेदन किया है। इसके तहत उत्तराखंड आवास एवं विकास परिषद ने हल्द्वानी में दो आवासीय योजनाओं का खाका तैयार किया था। ये आवास गौलापार में बनने हैं।
विज्ञापन

गौलापार में आवास बनाने की योजना से गौलापार-चोरगलिया की जनता इसके विरोध में उतर गई है। इसके लिए कई बार धरना प्रदर्शन किया जा चुका है।
उधर, सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों ने भी इस योजना को गौलापार से अन्य स्थान में शिफ्ट करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इस कारण ये आवास आज तक नहीं बन पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed