फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No Kailash Man sarovar Yatra Frome Kumaun

तो इस बार भी नहीं होगी विश्वप्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
No Kailash Man sarovar Yatra Frome Kumaun
नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर असमंजस बना हुआ है। मौजूदा हालात में लग रहा है कि इस बार भी यात्रा नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि केंद्र सरकार के निर्देश पर कुमाऊं मंडल विकास निगम कोरोना काल से पहले हर साल जून से मानसरोवर यात्रा आयोजित करता था। वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना संक्रमण के चलते यात्रा नहीं हुई। इस वर्ष संक्रमण कम हो जाने से उम्मीद थी कि कैलाश मानसरोवर यात्रा होगी, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से कोई संकेत अभी तक नहीं मिला है। जबकि पहले जनवरी से ही यात्रा की तैयारियां शुरू हो जातीं थीं। अप्रैल का महीना शुरू हो गया है लेकिन विदेश मंत्रालय से अभी तक कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं।

केएमवीएन के अधिकारियों को भी लगता है कि इस बार यात्रा की उम्मीद कम है। निगम के महाप्रबंधक एपी वाजपेयी का कहना है कि कोरोना से पूर्व यात्रा की तैयारियां छह महीने से पहले से शुरू हो जाती थीं लेकिन इस बार अभी तक विदेश मंत्रालय से भी कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। वाजपेयी का कहना है कि ऐसे में यात्रा की संभावनाएं कम ही लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed