{"_id":"64d93075d35d858d5b0d6504","slug":"no-biometric-verification-no-scholarship-nainital-news-c-240-1-shld1006-804-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं होने पर बंद हो जाएगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं होने पर बंद हो जाएगी छात्रवृत्ति
Mon, 14 Aug 2023 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले के दस संस्थानों को अल्पसंख्यक केंद्र पोषित छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्र-छात्राओं का बायोमैट्रिक सत्यापन सोमवार को हल्द्वानी विकासखंड कार्यालय में अनिवार्य रूप से कराना होगा। सत्यापन नहीं कराने पर छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलना बंद हो जाएगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल की ओर से संस्थानों के प्राचार्य और प्रधानाचार्यों को नोटिस दिए गए हैं।
घिल्डियाल ने बताया कि अल्पसंख्यक केंद्र पोषित छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्र-छात्राओं का बायोमैट्रिक सत्यापन कराना जरूरी है। बायोमैट्रिक सत्यापन कराने के लिए पूर्व में विभाग की ओर से शिविर लगाए गए थे लेकिन दस संस्थानों ने छात्र-छात्राओं का बायोमैट्रिक सत्यापन नहीं किया है। इसमें इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला कॉलेज हल्द्वानी, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, सर्वोदय प्राइवेट आईटीआई लामाचौड़, जीपीपीए जीआईसी रामनगर, जीआईसी लालकुंआ, एचएन इंटर कॉलेज हल्द्वानी, राजकीय जीएचएस राजपुरा हल्द्वानी, जीआईसी वनभूलपुरा हल्द्वानी, जय अरिहंत कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन हल्द्वानी और पाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंस हल्द्वानी शामिल हैं। दीपांकर ने बताया कि सभी संस्थानों के प्राचार्य और प्राधानाचार्यों को नोटिस भेज सोमवार को हल्द्वानी ब्लॉक कार्यालय में अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने के लिए कहा गया है। सत्यापन नहीं कराने पर छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलना बंद हो जाएगी।