फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nihal is security arrangements: Governor

निहाल से सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : राज्यपाल

Thu, 02 Jul 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Thu, 02 Jul 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
Nihal is security arrangements: Governor

राज्यपाल डा. केके पॉल ने लोनिवि और टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन ( टीएचडीसी) के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने राजभवन के गोल्फ मैदान के आखिरी छोर भंडारी पवेलियन से निकलने वाले निहाल नाले (गधेरे) से भूकटाव से हो रहे नुकसान को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


समस्या के स्थायी समाधान के लिए टीएचडीसी के सहयोग से चरणबद्ध योजना बनाने के निर्देश भी राज्यपाल ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए। राज्यपाल ने कहा कि निहाल नाले से होने वाले नुकसान की स्थिति चिंतनीय है।
विज्ञापन


 इसे नियंत्रित करने के लिए प्रथम चरण में इसी बरसात से सुरक्षात्मक उपाय अनिवार्य रूप से शुरू करने होंगे, ताकि स्थायी समाधान के लिए प्रस्तावित दीर्घकालीन योजना के क्रियान्वयन तक स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने प्रथम चरण के सुरक्षात्मक कार्यों के लिए टीएचडीसी को एक सप्ताह के भीतर डिजाइन पेश करने के निर्देश दिए।

 बता दें कि राज्यपाल ने 27 मई को राजभवन नैनीताल भ्रमण के दौरान भूक्षरण की दृष्टि से अति संवेदनशील इस स्थल का निरीक्षण किया था।

 इसी संदर्भ में निहाल नाले के नीचे रूसी गांव के लोगों द्वारा दिए गए ज्ञापन का संज्ञान लेकर टीएचडीसी के विशेषज्ञों के इस समस्या का समाधान निकालने का निर्णय लिया था।


बैठक में टीएचडीसी के जीएम (डिजाइन) राजीव विश्नोई ने एक प्रेजेंटेशन भी दिया। बैठक में राज्यपाल के सचिव अरुण ढौंडियाल, जिलाधिकारी दीपक रावत, लोनिवि के मुख्य अभियंता बीसी बिनवाल, राजीव अग्रवाल, डीएफओ तेजस्विनी पाटिल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed