फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   NHM workers did not get salary for two months

Nainital News: एनएचएम कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
NHM workers did not get salary for two months
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग से लेकर लेकर वन विभाग के कर्मचारी वेतन के संकट से जूझ रहे हैं। एनएचएम कर्मियों को दो महीने से वेतन नहीं मिल सका है। दूसरी तरफ वेतन न मिलने से आंदोलनरत वन विभाग के आउटसोर्स कर्मियों ने वन संरक्षक को ज्ञापन दिया है।
एनएचएम के माध्यम से जिले में पांच सौ कर्मचारी कार्यरत हैं, इसमें डॉक्टर, नर्स समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इन कर्मियों का वेतन को लेकर कई बार समस्या आ चुकी है। कर्मियों को नियमित वेतन मिलने में समस्या आ रही है। इस बार भी यही स्थिति आई है, जुलाई और अगस्त माह का वेतन कर्मियों को नहीं मिला है। इसके चलते कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। करीब सवा तीन करोड़ के वेतन दिया जाना है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जल्द ही वेतन जारी हो जाएगा।
विज्ञापन




वन संरक्षक को दिया ज्ञापन
हल्द्वानी। वन विभाग में आउटसोर्स के माध्यम से कुमाऊं में सात सौ से अधिक कर्मचारी रखे गए थे, इन कर्मियों को महीनों से वेतन नहीं मिला है। इसे लेकर कर्मचारियों ने वन विभाग के तिकोनिया स्थित कार्यालय में धरना दे रहे हैं। इन कर्मियों ने मांग को लेकर धरना देने के साथ ही पश्चिमी वृत्त वन संरक्षक को मांग को लेकर ज्ञापन दिया और जल्द वेतन दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रमेश चंद्र, नवीन चंद्र, मोहन चंद्र अग्रवाल, महेंद्र सिंह बिष्ट, तारा दत्त, योगेश दत्त जोशी, हरीश चंद्र बेलवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट ==
एनएचएम कर्मियों के वेतन को लेकर बैठक हो चुकी है। इस संबंध में प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही वेतन मिल जाएगा। इसके अलावा एनएचएम के तहत कायाकल्प योजना आदि के लिए बजट दिया जाना है, उसे भी जल्द दे दिया जाएगा।

-डॉॅ. भागीरथी जोशी, सीएमओ



कोट
वन विभाग में आउट सोर्स के माध्यम से विभिन्न कार्यों के लिए कर्मचारियों को रखा गया था। इन कर्मियों के वेतन को लेकर मुख्यालय के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है।
-प्रसन्न पात्रो, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article