फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   New train will run from Lalkuan to Amritsar, know the timing of your station

Nainital News: लालकुआं से अमृतसर के लिए दौड़ेगी नई ट्रेन, जानिये अपने स्टेशन का समय

Sat, 02 Mar 2024 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 02 Mar 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
New train will run from Lalkuan to Amritsar, know the timing of your station
हल्द्वानी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुख्यालय की ओर से शुक्रवार को लालकुआं से अमृतसर के रूट पर नई एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन का आदेश हुआ है। इसमें बताया कि लालकुआं रेलवे स्टेशन से अमृतसर रेलवे स्टेशन के लिए गाड़ी संख्या 15016 और 15015 का साप्ताहिक संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 5 मार्च से प्रत्येक मंगलवार लालकुआं से संचालित होगी, वहीं 6 मार्च से अगले दिन प्रत्येक बुधवार को अमृतसर से लालकुआं के लिए चलेगी।
विज्ञापन

रेलवे मुख्यालय गोरखपुर की ओर से अब यात्रियों की सुविधा और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नयी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए गाड़ी संख्या 15016 को लालकुआं से अमृतसर रूट के लिए सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर चलाया जाएगा, जबकि वापसी में अगले दिन बुधवार को गाड़ी संख्या 15015 अमृतसर से सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर संचालित होगी।
विज्ञापन

यह रहेगा रूट
ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को लालकुआं से दोपहर 1:40 बजे छूटेगी, जो रुद्रपुर स्टेशन पर 2:13 बजे, मुरादाबाद 4:07 बजे, सहारनपुर रात 08:15 बजे, अंबाला 10:00 बजे, लुधियाना 11:46 बजे, जालंधर 12:50 बजे, अमृतसर स्टेशन पर अगले दिन सुबह 2:20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन अमृतसर से बुधवार काे सुबह 5:55 बजे स्टेशन से चलेगी, जो जालंधर स्टेशन पर सुबह 07:07 बजे, लुधियाना स्टेशन में 08:12 बजे, अंबाला स्टेशन पर 10:05 बजे, सहारनपुर स्टेशन पर 11:25 बजे, मुरादाबाद स्टेशन में दोपहर 02:52 बजे, रुद्रपुर स्टेशन में 04:50 बजे चलकर, लालकुआं स्टेशन में शाम 05:35 बजे पहुंचेगी।
18 कोच लगे हैं
इन ट्रेनों में जनरेटर सह लगेज यान का एक, एलएसएलआरडी का एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के छह, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के पांच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक कोच सहित कुल 18 कोच लगाए गए है।



बिलासपुर में भी रुकेंगी शताब्दी और जनशताब्दी ट्रेन

हल्द्वानी। दिल्ली, देहरादून से काठगोदाम आने वाली दो ट्रेनें 6 से 8 मार्च तक बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की मांग को देखते हुए प्रयोग के तौर पर यह कदम उठाया है। शुरुआती चरण में जनशताब्दी और शताब्दी ट्रेन के ठहराव को मंजूरी दी है। रेलवे के इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि काठगोदाम से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 6 मार्च को बिलासपुर रोड स्टेशन पर शाम 4.55 बजे रुककर जाएगी। वहीं 7 मार्च को नई दिल्ली से आने शताब्दी ट्रेन सुबह 9.48 बजे बिलासपुर रोड स्टेशन पर पहुंचेगी। देहरादून से काठगोदाम को 6 मार्च को आने वाली देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस शाम 9.33 बजे बिलासपुर रोड स्टेशन पर आएगी। वहीं 8 मार्च को काठगोदाम से देहरादून को जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह 6.58 बजे बिलासपुर रोड स्टेशन पहुंचेगी और 7 बजे यहां से आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed