{"_id":"62377a67061f07006014be57","slug":"new-rate-of-milk-in-nainital-lalkuan-news-hld456897025","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंचल का फूल क्रीम और स्टैंडर्ड दूध हुआ दो रुपए महंगा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंचल का फूल क्रीम और स्टैंडर्ड दूध हुआ दो रुपए महंगा।
विज्ञापन
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध संघ ने आंचल दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। दुग्ध संघ अध्यक्ष ने प्रतिस्पर्धा के चलते मूल्य वृद्धि को वाजिब ठहराया है। राज्य में सरकार गठन से पहले ही आंचल ने दूध दरों में वृद्धि कर दी है। जनपद में सबसे ज्यादा खपत वाले स्टैंडर्ड दूध में प्रति लीटर दो रुपये की वृद्धि करते 48 रुपये से 50 रुपये कर दिया है। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा का कहना है कि मार्केट में प्रतिस्पर्धा कर रही अन्य कंपनियां उनसे अधिक मूल्य पर दूध बेच रही हैं। नैनीताल दुग्ध संघ ने प्रतिस्पर्धा में बने रहने और संस्था हित में दो रुपये की वृद्धि की है।
1.25 लाख लीटर दूध की प्रतिदिन होती है खपत
लालकुआं। जिले की 600 से अधिक दुग्ध समितियों से प्रतिदिन करीब 1.25 लाख लीटर दूध का उत्पादन होता है। आंचल दूध के नाम से कई प्रकार के पौष्टिक दूध और घी, मक्खन, पनीर, दही, छॉछ आदि का उत्पादन किया जाता है। नैनीताल दुग्ध संघ प्रबंधन के मुताबिक रोजाना सवा लाख लीटर दूध, 57 से 80 प्रतिशत स्टैंडर्ड दूध और लगभग 5 प्रतिशत दूध फूल क्रीम की बाजार में रोजाना खपत होती है।