फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Neurosurgeon Abhishek successfully operated on brain tumor

Nainital News: न्यूरो सर्जन अभिषेक ने ब्रेन ट्यूमर का सफलतापूर्वक किया ऑपरेशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Neurosurgeon Abhishek successfully operated on brain tumor
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में न्यूरो सर्जन को ब्रेन ट्यूमर का अत्यधिक जटिल ऑपरेशन करने में सफलता मिली है। सर्जन के अनुसार स्फेनॉइड विंग मेनिंगियोमा एक धीमी गति से बढ़ने वाला ट्यूमर है। यह मस्तिष्क के पास के क्षेत्र ऑप्टिक नर्व, कैवर्नस साइनस और आंतरिक कैरोटिड धमनी को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से सिरदर्द और दृष्टि की समस्याएं जैसे लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन

न्यूरो सर्जन डाॅ. अभिषेक राज ने बताया कि जवाहर नगर पंतनगर निवासी किरन देवी (34) को दो साल से सिर दर्द, बांयी आंख में सूजन और आंख से पानी आने की समस्या थी। जांच में मरीज को ब्रेन ट्यूमर की पुष्टि हुई। बताया कि लगभग सात सेमी लंबे ट्यूमर अत्यधिक जटिल ऑपरेशन 10 घंटे चला। अब मरीज की हालत में सुधार है और जल्द उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। निजी अस्पतालों में यह ऑपरेशन चार से पांच लाख रुपये में होता है। ऑपरेशन में एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डाॅ. एके सिन्हा और नर्सिंग स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। प्रभारी प्राचार्य डाॅ. पंकज सिंह ने कहा कि अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सकों की ओर से जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्डधारकों को उपचार, ऑपरेशन और दवा निशुल्क मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed