फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Neuro surgery department performed a complex operation through endoscopy in STH

Haldwani News: सुशीला तिवारी अस्पताल...न्यूरो सर्जरी विभाग ने एंडोस्कोपी के जरिये किया जटिल ऑपरेशन

Wed, 12 Mar 2025 01:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 12 Mar 2025 01:41 PM IST
सार

एसटीएच के न्यूरो सर्जरी विभाग ने एंडोस्कोपी के जरिए मरीज की स्पाइन सर्जरी करने में सफलता हासिल की है। कमर की डिस्क खिसकने के कारण अल्मोड़ा सोमेश्वर निवासी महेंद्र गिरि (32) छह माह से दिक्कत थी। दो घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद मरीज चलने-फिरने लगा।

विज्ञापन
Neuro surgery department performed a complex operation through endoscopy in STH
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में करीब दो करोड़ की एंडोस्कोपी मशीन आने के बाद मरीजों को बाहरी प्रदेशों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। न्यूरो सर्जरी विभाग ने एंडोस्कोपी के जरिए मरीज की स्पाइन सर्जरी करने में सफलता हासिल की है। कमर की डिस्क खिसकने के कारण अल्मोड़ा सोमेश्वर निवासी महेंद्र गिरि (32) छह माह से दिक्कत थी। दो घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद मरीज चलने-फिरने लगा।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने जटिल सर्जरी पर पूरी टीम को बधाई दी।

ऑपरेशन करने वाले न्यूरोसर्जन डाॅ. अभिषेक राज ने बताया मरीज की एक नस दबने से वह एक महीने से चल फिर भी नहीं पा रहा था। सोमवार को मरीज का ऑपरेशन किया गया। उन्होंने टीम के सहयोगी डॉ. राकेश के अलावा एनेस्थीसिया विभाग और अपने स्टाफ का आभार जताया। बताया कि प्राइवेट अस्पतालों यह ऑपरेशन करीब डेढ़ लाख रुपये में होता है। बताया कि अधिकतर ऑपरेशन आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क किए जाते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed