फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Netaji was thrown out of the house by his girlfriend along with her younger brother in haldwani

प्यार में थे नेताजी: रिलेशनशिप में भी रहे, प्रेमिका ने छोटे भाई का साथ लेकर घर से निकलवाया; तहरीर- मांगा न्याय

Tue, 11 Feb 2025 12:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 11 Feb 2025 12:26 PM IST
सार

हल्द्वानी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से एक राजनीतिक दल के सिंबल पर पिछला चुनाव लड़ चुके नेताजी ने पुलिस में तहरीर देते हुए अपनी प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने पुलिस से न्याय मांगा है।

विज्ञापन
Netaji was thrown out of the house by his girlfriend along with her younger brother in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

लॉकडाउन में एक लड़की की मोहब्बत में नेताजी ऐसे उलझे कि अब घर के रहे न घाट के...। आरोप है कि प्रेमिका ने दो साल पहले पाला बदला और नेताजी के छोटे भाई से जा मिली। दोनों भाइयों में तकरार हुई और छोटे ने बड़े भाई को घर से बाहर की राह दिखा दी। अब बच्चों के साथ किराये के मकान में रहकर आर्थिक तंगी से गुजर रहे नेताजी ने पुलिस से न्याय मांगा है।

विज्ञापन

यह नेताजी हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से एक राजनीतिक दल के सिंबल पर पिछला चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह कोरोना के दौरान लगे लॉकडाउन में एक युवती के संपर्क में आ गए। वह रिलेशनशिप में रहे। संबंध कई साल तक चले। फिर प्रेमिका से मनमुटाव हो गया। उन्होंने विधायक का चुनाव लड़ा, मगर किस्मत ने यहां भी साथ नहीं दिया। वोट भी हजार के अंदर ही रहे। जिस बड़े राजनीतिक पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ा, उस पार्टी भद्द पिटी और उनकी जमानत तक जब्त हो गई थी।

विज्ञापन

तहरीर के अनुसार प्रेमिका उनके छोटे भाई से मिली और उसे भड़काया। नतीजतन छोटे ने बड़े भाई से कहा तुम इस घर में नहीं रहोगे..मैं तुम्हे अलग से घर लेकर दे दूंगा। नेता जी अपना परिवार लेकर किराये के मकान में चले गए। दो साल बाद भी जब उन्हें उनका घर नहीं मिला तो उन्होंने भाई से बात की। भाई ने जान से मारने की धमकी दे दी। नेताजी ने इस पूरी घटना का जिम्मेदार प्रेमिका को माना और उसके नाम खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed