{"_id":"60a759e076cc0d95dab93974aa5b7742","slug":"nepal-border-human-traffickers-active-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल बार्डर पर मानव तस्कर सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल बार्डर पर मानव तस्कर सक्रिय
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 11 May 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी महानिदेशक बंशीधर शर्मा ने खुलासा किया कि पड़ोसी देश नेपाल में आई आपदा के कारण लोगों के आर्थिक हालात काफी खराब हो गए हैं। नेपाल से पलायन कर वाली गरीब युवतियों एवं किशोरों को शादी और नौकरी का प्रलोभन देकर मानव तस्कर उन्हें मुंबई भेजने की फिराक में हैं। उन्होंने बताया कि एसएसबी ने यूपी के एक एवं बिहार बार्डर पर चार बच्चों और युवतियों को पकड़कर मानव तस्करी का खुलासा किया है।
विज्ञापन
अमृतपुर और गनियाद्योली सीमांत मुख्यालय का निरीक्षण करने आए एसएसबी के महानिदेशक बंशीधर शर्मा ने बताया कि नेपाल में रेस्क्यू आपरेशन बंद हो गया है, लेकिन राहत सामग्री भेजने का काम एसएसबी कर रही है। नेपाल में घायल पुलिसकर्मियों और फोर्स के परिवार को हरसंभव मदद भेजी जा रही है। शनिवार को बनबसा बार्डर से पांच ट्रक खाद्य सामग्री भेजी गई। एसएसबी के परिवार की महिलाओं के संगठन संदीक्षा द्वारा रविवार को राहत सामग्री नेपाल की फोर्स को भेजी गई है। आपदा के बाद नेपाल में पलायन बढ़ गया है। इसका फायदा मानव तस्कर उठाने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन एसएसबी ने यूपी के रक्सौल बार्डर, बिहार के बार्डर पर कुल पांच बच्चे और युवतियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन
मानव तस्कर नौकरी दिलाने, शादी करने, धन देने का प्रलोभन देकर युवतियों और किशोरों को गुमराह करने की कोशिश में लगे हैं। मानव तस्कर बच्चों को मुंबई भेज रहे हैं। इसी प्रकार असम और उत्तरी बंगाल के बार्डर पर काफी छिपकलियां टाइप (टोके लिजर्ट) पकड़कर एसएसबी ने वन विभाग के सुपुर्द कर दिए हैं। एक छिपकली की कीमत बाजार में 12 लाख रुपए बताई जा रही है। उत्तराखंड के बार्डर पर कीड़ा जड़ी बेचने वाले तस्कर सक्रिय हैं। एसएसबी तस्करों के मंसूबे फेल करने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन