फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Neeraj, Poonam, Deepak, Khushi, Karan, Nisha ran the fastest

नीरज, पूनम, दीपक, खुशी, करन, निशा सबसे तेज भागे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Neeraj, Poonam, Deepak, Khushi, Karan, Nisha ran the fastest
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय विद्यालयी ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौर
हल्द्वानी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित शिक्षा विभाग की तीन दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। सभी ब्लॉकों के विद्यार्थियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला क्षेपण में प्रतिभाग किया। गाजे-बाजे के साथ मार्च पास्ट किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के कक्षा छह से 12 वीं तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भी आने वाले दिनों में नैनीताल जिले में ही आयोजित होगी। इस दौरान ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज और खालसा गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज की छात्राओं ने वंदना और स्वागत गीत गाया। कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों पर नृत्य कर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। स्पोर्ट्स फ्लैग को सलामी देने के साथ ही खिलाड़ियों का परिचय लिया। मुख्य संयोजक सीईओ केएस रावत ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर आयोजक एमबी इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डीके पंत, बीईओ हरेंद्र मिश्रा, विशिष्ट अतिथि साकेत अग्रवाल, हरीश नयाल आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
दौड़ प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय, त़ृतीय स्थान प्राप्त विजेता
3000 मीटर अंडर19 बालक- नीरज गौड़, रोहित तिवाड़ी, दीपक भरतोला।
बालिका वर्ग- पूनम रावत, शुशी आर्या, मनीषा।
3000 मीटर अंडर 17 बालक- दीपक कुराई, लवींद्र सिंह, भरत सिंह कठायत।
बालिका वर्ग- खुशी बिष्ट, कशिश चमोला, कविता मेवाड़ी।
800 मीटर अंडर19- करन ध्यानी, विनीत बसानी, नीरज जोशी।
बालिका वर्ग- निशा मेहरा, ममता रावत, शुशी आर्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed