फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Neeraj and Arundhati from Haldwani emerged victorious in the CBSE Board 10th Result

CBSC Board 10th Result: हल्द्वानी के छात्र नीरज ने 99.02 अंक हासिल किए, अरुंधति ने 99.6% अंक से मारी बाजी

Thu, 16 Apr 2026 10:01 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 16 Apr 2026 10:01 AM IST
सार

हल्द्वानी में सीबीएसई 10वीं के नतीजों में इस बार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। शहर के विभिन्न स्कूलों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर रिकॉर्ड बनाया।

विज्ञापन
Neeraj and Arundhati from Haldwani emerged victorious in the CBSE Board 10th Result
हल्द्वानी में आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल में सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में उर्त्तीण छात्र-छात्रांए खुशी का इजहार करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक समिट टिक्कू ने बताया कि करीब 40 फीसदी विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शहर में नाम रोशन किया है। अरुंधति तिवारी 99.6% के साथ टॉप पर रहीं। 98% के साथ प्रियांश जोशी और रिद्धि शर्मा दूसरे, अन्वी भट्ट 97.8 फीसदी के साथ स्कूल में तीसरे नंबर पर रहीं। इंस्पिरेशन स्कूल के प्रबंधक दीपक बल्यूटिया ने बताया कि इस बार 163 विद्यार्थियों में से 72 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाए हैं। चेयर पर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया ने बताया कि प्रकृति पांडे ने 99% के साथ स्कूल टॉप किया है। दूसरे स्थान पर दिग्विजय सिंह अधिकारी 98.6 और तीसरे स्थान पर 98.4% अंकों के साथ देवांश जोशी रहे।

विज्ञापन

सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 26 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य डॉ. प्रवींद्र रौतेला ने बताया कि यहां 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ मानवी शर्मा ने स्कूल टॉप किया है। 95.2% के साथ निहारिका दूसरे और 94.4% अंकों के साथ दीपक सिंह बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन

वीरशिवा स्कूल की संस्कृति अधिकारी ने 98.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। दूसरे नंबर पर आशीष तिवारी 97.6% और गायत्री तिवारी 96.8% के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। संस्थापिका प्रबंधन निरूपमा भट्ट तलवार, प्रबंधक तिलक राज तलवार और प्रधानाचार्य मीना सती ने सभी को बधाई दी है। व्हाइटहॉल स्कूल की अंजलि उपाध्याय और कार्तिकेय डालाकोटी 98% के साथ टॉप पर रहे। देवाशीष जोशी व श्रेयस टम्टा 97.8% के साथ दूसरे और 97.2% के साथ अर्जुन चौहान तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल के निदेशक अनंत अरैक्शन, उपनिदेशक मिताली ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट सौ फीसदी रहा। सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर सुनील जोशी ने बताया कि मनीष सिंह ने 98% अंकों के साथ स्कूल टॉप किया है। 97.6% के साथ ईशान आगरी दूसरे और 97.4% के साथ प्रियंका नेगी तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में हल्द्वानी ब्लॉक के एकमात्र अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज फूलचौड़ के छात्र शोभित दुर्गापाल ने स्कूल टॉप किया है। उन्होंने 95.4 प्रतिशत के साथ 477 अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष शर्मा ने बताया कि 85 प्रतिशत के साथ गरिमा जोशी दूसरे और 81.2 प्रतिशत के साथ पायल पलड़िया तीसरे स्थान पर रहीं। 69 विद्यार्थियों में 61 पास हुए और आठ की कंपार्टमेंट रही। स्कूल का रिजल्ट 88.4 प्रतिशत रहा।



99.02 फीसदी के साथ नीरज ने किया स्कूल टॉप

 सरस्वती एकेडमी के छात्र नीरज अंडोला ने 99.02 फीसदी अंक के साथ स्कूल टॉप किया है। भगवान पुर निवासी नीरज के हिंदी और विज्ञान में 99, गणित में 95, अंग्रेजी में 100, आईटी 100 और सामाजिक विज्ञान में 98 अंक हैं। उन्होंने बताया बगैर टयूशन के तैयारी की है और ऑनलाइन भी मदद ली। परीक्षा के दौरान उन्होंने पिछले साल के प्रश्नपत्रों का भी अभ्यास किया। इनके पिता घनश्याम अंडोला डीआरडीओ में और माता लक्ष्मी देवी गृहणी हैं। पीसीएम से इंटर करने के बाद वह भविष्य में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed