फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   NDRF teams will come to overcome Vanagni

वनाग्नि पर काबू पाने के लिए और आएंगी एनडीआरएफ की टीमें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
NDRF teams will come to overcome Vanagni
हल्द्वानी। कुमाऊं में जंगल की आग पर काबू पाने में मदद के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें और आएंगी। इन्हें अल्मोड़ा और बागेश्वर जनपद में तैनात किया जाएगा। इन टीमों के आने से मंडल में एनडीआरएफ टीम की संख्या चार हो जाएगी। वन विभाग में बजट की कमी दूर हो गई है। शासन ने 2 करोड़ 61 लाख की राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन

कुमाऊं में जंगल धधक रहे हैं। इसी महीने 16 दिनों में ही जंगल की आग की 473 घटनाएं हो चुकीं हैं, इसमें 710 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन संपदा प्रभावित हो चुकी है। इससे स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। अभी तक वन विभाग की मदद के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें नैनीताल और चंपावत जिले में काम कर रहीं थीं पर हालात और चुनौती को देखते हुए दो और टीमों को बुलाने का फैसला किया गया है। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. तेजिस्विनी पाटिल के अनुसार जल्द ही अल्मोड़ा और बागेश्वर में एनडीआरएफ की दो टीमें मदद के लिए पहुंचेंगी। इन टीम में पचास से अधिक कर्मी होंगे।
विज्ञापन

सीसीएफ कुमाऊं डॉ. पाटिल ने बताया कि जंगल की आग से निपटने को अभी कुमाऊं में 2390 फायर वॉचर को तैनात किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर डीएफओ और फायर वॉचर को रख सकेंगे। सीसीएफ कुमाऊं ने बताया कि इसके साथ ही डीएफओ को जनपद स्तर पर आपदा मद से भी राशि प्राप्त करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed