फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   NDPS accused's condition worsens in jail, referred

Nainital News: एनडीपीएस के आरोपी की कारागार में हालत बिगड़ी, रेफर

Wed, 10 Jan 2024 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 10 Jan 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
NDPS accused's condition worsens in jail, referred

विज्ञापन
नैनीताल। एनडीपीएस मामले में न्यायिक हिरासत में जिला कारागार के बंदी की मंगलवार को अचानक हालत बिगड़ गई। जेल कर्मी उसे बीडी पांडे अस्पताल लाए जहां हालत में सुधार नहीं होने पर युवक को सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया। बता दें कि आरोपी को एक सप्ताह पूर्व जिला कारागार लाया गया था।


तीन जनवरी को हल्द्वानी में पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में मुखानी निवासी दीपक को गिरफ्तार किया था। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया था। मंगलवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और तड़पकर वह बेहोश हो गया। जेलकर्मी त्वरित उसे बीडी पांडे अस्पताल लाए। करीब एक घंटे इलाज के बाद वह होश में आया। जेलर एसएस ह्यांकी ने बताया कि आरोपी युवक को तीन जनवरी को कारागार में लाया गया था, वह नशे का आदी था। कई दिनों से नशा छूटने के कारण कारागार में ही उसकी हालत बिगड़ गई। आरोपी को प्राथमिक इलाज के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed