{"_id":"56d9ea194f1c1bb2058b49de","slug":"nd-tiwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद मोहननाथ की समाधि पर पहुंचे एनडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद मोहननाथ की समाधि पर पहुंचे एनडी
haldwani
Updated Sat, 05 Mar 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने शुक्रवार शाम अशोक चक्र विजेता शहीद लांसनायक मोहननाथ गोस्वामी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। शहीद परिवार को सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन पूरे न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मिलकर हल निकाले जाने का भरोसा दिलाया। शहीद की मां राधा देवी, पत्नी भावना, पुत्री भूमिका व बड़े भाई शंभूनाथ गोस्वामी से मुलाकात की।
विज्ञापन
इस दौरान शहीद की मां राधा देवी और पत्नी भावना ने बताया मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शहीद के परिजन को सरकारी नौकरी, शहीद के घर तक पक्की सड़क बनाने, शहीद के नाम से मिनी स्टेडियम और शहीद द्वार बनाने का ऐलान किया था। छह माह बाद भी कोई आश्वासन पूरा नहीं हुआ। अशोक चक्र प्रदान करने के दौरान पत्नी को तो बुलाया गया, लेकिन मां को भूल गए, जिससे शहीद परिवार में असंतोष है।
विज्ञापन
इस पर एनडी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से वार्ता कर शहीद परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही शहीद के घर जाने वाली सड़क का निर्माण न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी से वार्ता करने की बात कही। इस मौके पर उनकी पत्नी उज्वला तिवारी, रोहित शेखर तिवारी, श्रम मंत्री के पुत्र हेमवती नंदन दुर्गापाल, मोहन पाठक, रमेश तिवारी, दिनेश दुम्का, कैलाश बमेटा, कैलाश तिवारी, रोबिन शर्मा समेत अनेकों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी शुक्रवार को मोटाहल्दू और हल्दूचौड़ में अपनी बहन के परिजनों और मित्रों से मिले। मोटाहल्दू में यूथ कांग्रेस विधानसभा सचिव संदीप पांडे और समाज सेवी गंगादत्त पांडे के घर पहुंचे। यहां कांग्रेसियों और क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शिवपुरी स्थित रोबिन शर्मा के परिजनों से मिले। फिर दौलिया निवासी अपने भांजे जीवन तिवारी के घर पहुंचे और परिवारजन से भेंट की। इस दौरान मोहन बिरखानी, जीवन तिवारी, रमेश तिवारी, हरीश दुम्का, गंगा दत्त पांडे, गीता पांडे, मथुरा देवी आदि थे।