{"_id":"56f1925a4f1c1b2b02f14d2a","slug":"nd-said-hoon-na","type":"story","status":"publish","title_hn":" एनडी बोले, मैं हूं ना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडी बोले, मैं हूं ना
ब्यूरो/ हल्द्वानी
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
एनडी तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तराखंड की राजनीतिक अस्थिरता पर पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने भी चुप्पी तोड़ी है। पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी ने कहा कि जनता की चुनी कांग्रेस सरकार को कार्यकाल पूरा करना चाहिए। इसके बाद भी गतिरोध खत्म नहीं होता है तो वे विधायकों से बातचीत करने को तैयार हैं।
एनडी तिवारी ने दिल्ली से जारी बयान में कहा कि उत्तराखंड से उन्हें विशेष लगाव और जुड़ाव है। प्रदेश की समस्याओं और विकास के साथ ही राजनीतिक हालातों पर पैनी नजर रहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सरकार की स्थिरता जरूरी है।
सभी विधायक भेदभाव छोड़कर एकजुट होकर राज्य की समस्याओं के समाधान और विकास पर ध्यान केंद्रित करें। सरकार के मुखिया का भी दायित्व है हर विधायक की बिना भेदभाव समस्या सुनी जाए और उसके क्षेत्र का विकास कराया जाए। इसके लिए कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व समन्वय समिति भी गठित कर सकती है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी ने कहा कि सभी पार्टियों के विधायक उनके कार्यकाल की सराहना करते हैं।
कांग्रेसी विधायक आज भी उनसे जुड़े हैं और संपर्क में रहते हैं। एनडी तिवारी ने कहा कि वे 31 मार्च तक दिल्ली में हैं। उत्तराखंड की राजनीति में आए गतिरोध को खत्म करने में उनके सहयोग की जरूरत पड़ने पर सभी विधायकों से मिलने को तैयार हैं।