फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Naukuchiatal bypass work will start as soon as compensation is paid

Nainital News: मुआवजा देते ही शुरू हो जाएगा नौकुचियाताल बाईपास का काम

Mon, 03 Mar 2025 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 03 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Naukuchiatal bypass work will start as soon as compensation is paid
हरीश चंद्र पांडे
विज्ञापन

भीमताल। वर्षों से चले आ रही नौकुचियाताल-खैरोला-खड़की बाईपास निर्माण कार्य की मांग पूरी होने की उम्मीद लगी है। शासन से नौकुचियाताल बाईपास के लिए प्रथम चरण के लिए खैरोला से खड़की तक सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। लोक निर्माण विभाग भवाली की ओर से सड़क निर्माण में किसानों की नाप भूमि का सर्वे भी कर लिया गया है। सर्वे के साथ राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर लोनिवि की ओर से किसानों को मानकों के तहत नाप भूमि का मुआवजा दिया जाएगा।
खैरोला से खड़की और खड़की से सिलौटी पंत होते हुए नौकुचियाताल तक बाईपास का निर्माण होने से भीमताल में जाम की समस्या कम होगी। नौकुचियाताल और भीमताल की ओर आने वाले वाहनों को चंदादेवी-हरीनगर से खैरोला-खड़की से सिलौटी पंत होते नौकुचियाताल आना होगा। साथ ही इसी मार्ग से वापस हल्द्वानी की ओर आवाजाही की जा सकेगी। बाईपास के बनने से मार्ग पर सैलानियों की आवाजाही होने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा। संवाद
विज्ञापन


दो चरणों में बनेगा बाईपास
नौकुचियाताल मार्ग के लिए बाईपास निर्माण को लेकर वर्षों से प्रक्रिया चल रही है। बीते दिनों विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर बाईपास निर्माण की स्वीकृति के साथ किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की थी। इसके तहत लोनिवि दो चरणों में बाईपास का निर्माण कार्य करेगा। प्रथम चरण में पांच किमी सड़क का निर्माण खैरोला से खड़की तक किया जाएगा और दूसरे चरण में खड़की से सिलौटी पंत होते हुए सड़क नौकुचियाताल से जुड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

नौकुचियाताल बाईपास के लिए शासन से प्रथम चरण में खैरोला-खड़की तक पांच किमी की स्वीकृति मिल चुकी है। सड़क निर्माण में जिन किसानों की नाप भूमि आ रही है, उसका सर्वे कर लिया गया है। किसानों को जल्द मुआवजा राशि देने के साथ बाईपास निर्माण को लेकर कार्यवाही की जाएगी। - दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed