फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Naughty elements vandalized the school

शरारती तत्वों ने स्कूल में की तोड़फोड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Naughty elements vandalized the school
छड़ैल सुयाल स्कूल में तोड़फोड़
हल्द्वानी। छड़ैल सुयाल स्थित राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय का गेट शुक्रवार की शाम शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। विरोध करने पर रात में उन्होंने अंदर घुसकर बाथरूम के दरवाजों को तोड़ दिया है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने घटना से मुखानी पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

स्कूल की प्रधानाध्यापिका पुष्पा के पति ने बताया कि छड़ैल सुयाल स्थित राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार की शाम कुछ युवक खेल रहे थे। आरोप है कि इसी समय कुछ लोगों ने स्कूल के गेट का ताला तोड़ दिया। सुबह देखने पर पता चला कि रात में शरारती तत्वों ने स्कूल के बाथरूम के दरवाजों को तोड़ दिया है। इस मामले में स्कूल की प्रधानाचार्या पुष्पा ने मुखानी थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन

इसके पहले भी शरारती तत्व स्कूल में तोड़फोड़ कर चुके हैं। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं करती है। इस बारे में आरटीओ पुलिस चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल ने बताया कि शक है कि बाथरूम का दरवाजा तोड़ने में स्थानीय फुटबाल खेलने वाले बच्चों का हाथ है। प्रधानाध्यापिका को स्कूल की चहारदीवारी ऊंची करने की सलाह दी गई थी। इस घटना के चलते फुटबाल खेलने वाले बच्चों को यहां खेलने के लिए मना किया गया है। फुटबाल अंदर जाने के बाद बच्चे स्कूल में घुस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed