फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   national school inquiry

Nainital News: बेतालघाट के तीन स्कूलों में गणतंत्र दिवस पर नहीं फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

Sat, 25 Feb 2023 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 25 Feb 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
national school inquiry
नैनीताल। जिले के बेतालघाट ब्लाक के तीन विद्यालयों में गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज न फहराए जाने की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कोश्या कुटौली के उपजिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बेतालघाट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ-साथ कुमाऊं आयुक्त कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कहा था कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर बेतालघाट ब्लॉक के ताड़ीखेत गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय व राजकीय इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण नहीं किया गया और राष्ट्रीय पर्व के मौके पर विद्यालय बंद रहे। शिकायत मिलने के बाद शासन के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच कराई। सूत्रों के मुताबिक जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर विद्यालय स्टाफ, स्कूली बच्चों और अभिभावकों से शिकायत के संबंध में पूछताछ की। कोश्याकुटौली के उपजिलाकारी परितोष वर्मा ने जांच रिपोर्ट मिलने और ब्लाक के तीन विद्यालयों में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण न होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed