फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nasir of Delhi, Delhi with seven points on top

रेलवे दिल्ली के नासिर सात अंकों के साथ शीर्ष पर 

Sat, 24 Jun 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Jun 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nasir of Delhi, Delhi with seven points on top
शतरंज - फोटो : demopic

जिला शतरंज संघ के सहयोग से आयोजित प्रथम नैनीताल ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता शनिवार को भी जारी रही। शनिवार को प्रतियोगिता का आठवां चरण संपन्न हुआ।

विज्ञापन


जूमलेंड में आयोजित प्रतियोगिता के आठवें चक्र के बाद रेलवे दिल्ली के नासिर वजी सात अंकों के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं।

दूसरे स्थान पर विहार के सुधी सिन्हा, दिल्ली के जितेंद्र कपूर, हिमांशु मुदगली, सोनी कृष्णन और अजय कुमार, यूपी के अर्शी खान व ऋषभ निषाद साढ़े छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा यूपी के कटियार प्रशांत, सूर्यकांत वर्मा एवं दिल्ली के अनिल शिवाजी छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता में आर्बीटर आरएस तिवारी, राजकुमार और कविता थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में ईश्वर दत्त तिवारी, डीके जोशी, विकास, विश्वकेतु वैद्य, रोहित गुप्ता, तोषित तिवारी आदि जुटे रहे। आयोजक सचिव ईश्वर दत्त तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार सुबह आठ बजे से होगा। पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर दो बजे से होगा, मुख्य अतिथि विधायक संजीव आर्या और विशिष्ट अतिथि बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया के सदस्य विजय साह होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed