फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Naresh Pandey, accused of rape, was arrested after a raid at his home.

Nainital News: दुष्कर्म के आरोपी नरेश पांडे को घर पर दबिश देकर उठाया

Wed, 08 Jul 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 08 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Naresh Pandey, accused of rape, was arrested after a raid at his home.
भवाली/नैनीताल/हल्द्वानी। भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को मंगलवार देर रात पुलिस ने घर से हिरासत में ले लिया। उस पर पाक्सो, नाबालिग का गर्भपात कराने, महिलाओं का शारीरिक शोषण करने जैसे गंभीर आरोप हैं। कुछ और महिलाओं ने पांडे के खिलाफ पुलिस को साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। पिछले दिनों उसे न्यायालय से भी राहत नहीं मिली। ऐसे में नरेश पांडे की दिक्कतें बढ़ना तय हैं।
विज्ञापन

नैनीताल के एक शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्रा ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे पर शारीरिक शोषण, दबाव बनाकर गर्भपात कराने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस संबंध में मल्लीताल कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इससे पहले नरेश पांडे की अग्रिम जमानत याचिका निचली अदालत और बाद में उत्तराखंड हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है। इसके बाद से आरोपी इलाके से गायब था। बीते कुछ दिनों में उसकी सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ी थी।
विज्ञापन

मंगलवार रात को उसके घर मे होने की खबर मिलने के बाद नैनीताल पुलिस टीम तीन से चार वाहनों में रात साढ़े नौ बजे उसे हिरासत में लेने पहुंच गई। इसका पता नरेश पांडे को लगते ही वह फेसबुक पर लाइव आ गया और पुलिस पर आरोप लगाने लगा। करीब एक घंटे तक हुए हंगामे के बाद पुलिस उसे हिरासत में अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को पीटने का आरोप
जब पुलिस नरेश पांडे के घर पहुंची तो वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आ गया। उसने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्मदाह की धमकी दी। पांडे ने पुलिस पर परिजनों को पीटने का आरोप लगाया है। उसने दावा किया कि पुलिस बिना वारंट उसे गिरफ्तार करने पहुंची। इधर पुलिस ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि आरोपी भ्रामक माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। खबर लिखे जाने तक पांडे की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई है।
जहर पीने का भी किया दावा
फेसबुक लाइव के दौरान नरेश पांडे ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की तथा परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिए। उन्होंने पुलिस पर झूठे मुकदमे में फंसाने का भी आरोप लगाया। लाइव के दौरान उन्होंने एक बोतल दिखाते हुए जहर पीने का दावा भी किया। हालांकि उनके इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
बॉडीगार्ड को लेकर भी विवादों में रहे पांडे
व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे की ओर से अपनी सुरक्षा के तौर पर चार से पांच बॉडीगार्ड रखे हुए थे। पांडे पर जब युवती की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए तो पुलिस की ओर से पांडे के बॉडीगार्ड से भी पूछताछ की गई थी। उनके शस्त्र लाइसेंस के निलंबन की भी संस्तुति की गई थी।




नरेश पांडे के खिलाफ, दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, रंगदारी और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज है। वह नामजद और वांछित आरोपी हैं। विवेचना के दौरान मिले महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ और आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस उसे अपने साथ लेकर गई है। आरोपी अपने बचाव में तथ्यों को प्रभावित करने और भ्रामक माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। - डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed