फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nanda-Sunanda Festival: Procession taken out with Kadali tree in Haldwani

नंदा-सुनंदा महोत्सव : हल्द्वानी में कदली वृक्ष के साथ निकाली शोभायात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Nanda-Sunanda Festival: Procession taken out with Kadali tree in Haldwani
हल्द्वानी में पहली बार आयोजित होने वाले नंदा सुनंदा महोत्सव के लिए बिंदुखत्ता से कदली वृक्ष लेक?
हल्द्वानी। मां नंदा-सुनंदा महोत्सव पहली बार हल्द्वानी में भी शुरू हो गया है। यहां रामलीला मैदान में शुरू हो रहे महोत्सव के पहले दिन आयोजक संस्था मां नंदा-सुनंदा इंटरनेशनल सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्य सतपाल महाराज के बिंदुखत्ता स्थित आश्रम से कदली वृक्ष लेकर आए। शहर में कदली वृक्ष के साथ शोभायात्रा निकाली गई जो रामलीला मैदान पहुंची।
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष समीर आर्य ने बताया कि रविवार को बिंदुखत्ता में पूजा अर्चना के साथ कदली वृक्ष लाया गया। कदली वृक्ष लाने के लिए ट्रस्ट के राजेश बहुगुणा, पंकज जायसवाल, ममता आर्य, प्रशांत नेगी, प्रमोद भट्ट, लाखन निगल्टिया, शशि वर्मा, ललित जोशी आदि गए थे। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे कदली वृक्ष की पूजा की जाएगी। 12 बजे नैनीताल से मां नंदा सुनंदा की दिव्य ज्योति लाने के लिए श्रद्धालु जाएंगे। श्रीराम सेवक सभा से दिव्य ज्योति लेने के बाद यहां आएंगे। 14 सितंबर को सुबह 3.46 बजे रामलीला मैदान में दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed