{"_id":"61c870810ce1713ce17e3c30","slug":"nainital1640525953","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नदी पार कर नहीं जाना पड़ेगा ग्रामीणों को","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ओखलकांडा क्षेत्र में लधिया नदी पर बने पुल का लोकार्पण करते विधायक राम सिंह कैड़ा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी, पहाड़पानी (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के ग्रामसभा सुनकोट के सिरखोला लधिया नदी में पुल बनाने की मांग वर्षों बाद रविवार को पूरी होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को सुनकोट के सिरखोला लधिया नदी में बने पुल का लोकार्पण किया। कैड़ा ने बताया कि पुल नहीं होने से बरसात में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों, मरीजों और किसानों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक निधि से निर्माण के लिए धनराशि जारी की थी। जिसके बाद पुल निर्माण कराकर ग्रामीणों की समस्या हल की। विधायक ने बताया कि पुल बनने से एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। विधायक निधि से पुल बनाने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया है। इस दौरान ग्राम प्रधान योगेश सिंह बोरा, दिनेश बोरा, तारा पुजारी, पान गिरी गोस्वामी, पंकज बोरा, देव नाथ, सूरज आर्य, ललित कुंवर, गणेश नाथ, पंकज उप्रेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।