संवाद न्यूज एजेंसी, पहाड़पानी (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के ग्रामसभा सुनकोट के सिरखोला लधिया नदी में पुल बनाने की मांग वर्षों बाद रविवार को पूरी होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को सुनकोट के सिरखोला लधिया नदी में बने पुल का लोकार्पण किया। कैड़ा ने बताया कि पुल नहीं होने से बरसात में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों, मरीजों और किसानों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक निधि से निर्माण के लिए धनराशि जारी की थी। जिसके बाद पुल निर्माण कराकर ग्रामीणों की समस्या हल की। विधायक ने बताया कि पुल बनने से एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। विधायक निधि से पुल बनाने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया है। इस दौरान ग्राम प्रधान योगेश सिंह बोरा, दिनेश बोरा, तारा पुजारी, पान गिरी गोस्वामी, पंकज बोरा, देव नाथ, सूरज आर्य, ललित कुंवर, गणेश नाथ, पंकज उप्रेती आदि मौजूद रहे।