फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एएनएम सेंटर का पंखा गिरने से वेक्सीन लगा रही एएनएम घायल, सेंटर में मची अफरा तफरी

एएनएम सेंटर का पंखा गिरने से वेक्सीन लगा रही एएनएम घायल, सेंटर में मची अफरा तफरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
एएनएम सेंटर का पंखा गिरने से वेक्सीन लगा रही एएनएम घायल, सेंटर में मची अफरा तफरी
पंखा गिरने से घायल एएनएम अंशी साह। - फोटो : Amar Ujala
लालकुआं। प्राथमिक विद्यालय मोटाहल्दू में वैक्सीनेशन कार्य कर रही एएनएम के सिर पर पंखा गिरने से वह चोटिल हो गई। इस दौरान वैक्सीनेशन वैक्सीनेशन का कार्य आधा घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय मोटाहल्दू में इन दिनों वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। गुरुवार दोपहर लगभग साढे 12 बजे एएनएम अंशी शाह वैक्सीनेशन सेंटर में लोगों को वैक्सीन लगा रही थी। इसी दौरान कक्ष की छत में लगा पंखा चलते चलते अचानक उनके सर पर गिर पड़ा। पंखा सिर में लगते ही एएनएम गश खाकर गिर पड़ी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ हरीश चंद्र पांडे ने कहा कि चोटिल हुई एएनएम का प्राथमिक उपचार कर उनको अन्य टेस्ट कराने के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। दोपहर बाद दूसरी एएनएम से वैक्सीनेशन का कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed