फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Weather: Rain and hail fell in Nainital

Nainital Weather: नैनीताल 'कांपा'...बारिश और ओले गिरे, ठंड में कुमाऊं का हाल हुआ बेहाल, घरों में दुबके लोग

Wed, 10 Jan 2024 02:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 10 Jan 2024 02:01 PM IST
सार

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। उत्तराखंड के कुमाऊं में आज मौसम का मिजाज बदला-बदला है। नैनीताल में हल्की बारिश तो हल्द्वानी शहर में कोहरा छाया हुआ है। 

विज्ञापन
Nainital Weather: Rain and hail fell in Nainital
बारिश के साथ गिर ओले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला-बदला है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। 

विज्ञापन


वहीं, नैनीताल और हल्द्वानी में आज ज्यादा ठंड पड़ने से लोग घरों में दुबक कर बैठे हैं। वहीं, मौसम ने मंगलवार को बारिश का शगुन किया। बीते कई दिनों से नगर में धूप खिली हुई थी और मौसम सामान्य बना हुआ था। नगर में मंगलवार सुबह हल्की धूप थी लेकिन बीच-बीच में बादल सूर्य देव को छिपाते रहे। नगर में शाम करीब सात बजे हल्की बारिश के साथ ही ओले भी पड़े। 10 से 15 मिनट के बाद बारिश थम गई। हालांकि प्रतिकूल मौसम से बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं बनी हुई हैं। ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- CM Dhami: रुद्रपुर में सीएम पुष्कर सिंह धामी का रोड शो, महिलाओं ने बरसाए फूल; उमड़ा जनसैलाब, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हल्द्वानी में पिछले कई दिनों से कोहरा छाने से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार सुबह भी काफी देर तक कोहरा छाया रहा। दिन के समय हल्की धूप के दर्शन हो सके। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में कोहरा और पर्वतीय इलाकों में पाला गिरने से कड़ाके की ठंड रहेगी। बादल लगने के कारण हल्द्वानी का अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 16.5 रहा जबकि न्यूनतम पांच डिग्री बढ़कर 10.6 डिग्री सेल्सियस हो गया जिससे लोगों को अधिक ठंड महसूस हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed