{"_id":"56f2cccc4f1c1bc659f14d2f","slug":"nainital-tourists-descended-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में होली पर उमड़े सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में होली पर उमड़े सैलानी
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रंगों के पर्व होली के मद्देनजर नैनीताल में सैलानियों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। बुधवार को नगर के सभी दर्शनीय स्थलों में सैलानियों की आवक से काफी रौनक बनी रही। केव गार्डन में सबसे अधिक 1224 सैलानियों ने भ्रमण किया। इस बीच सैलानियों की बढ़ती आवक की वजह से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारी भी काफी व्यस्त दिखाई दिए।
सैलानियों ने नैनी झील में नौका विहार किया। इस दौरान उन्होंने मालरोड, तिब्बती बाजार, भोटिया बाजार, पालिका बाजार समेत अन्य बाजारों से खूब खरीददारी की। नगर के दर्शनीय स्थलों में से एक चिड़ियाघर में 971 ( 786 वयस्क व 185 बच्चे), केव गार्डन में 1224 (1035 वयस्क व 189 बच्चे) तथा रोपवे में 700 (542 वयस्क व 158 बच्चे) ने भ्रमण किया। इसके अलावा हिमालय दर्शन, किलबरी, पंगूट, खुर्पाताल, स्नोव्यू, टिफिनटाप, बारापत्थर समेत अन्य सभी दर्शनीय स्थलों में सैलानियों की भीड़-भाड़ से रौनक बनी रही। सैलानियों की भीड़ के कारण नगर के सभी कार पार्किंग भी पैक रहे। वाहनों की संख्या बढ़ने से कई बार नगर में जाम भी लग गया। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी। ब्यूरो