फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital tourist places buzzing with tourists

Nainital News: सैलानियों से नैनीताल के पर्यटक स्थल गुलजार

Tue, 04 Jun 2024 06:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 04 Jun 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Nainital tourist places buzzing with tourists
नैनीताल में नौकायन करते सैलानी। संवाद
नैनीताल। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने से सैलानियों ने नैनीताल की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। सोमवार को भी सैलानियों से नैनीताल के पर्यटक स्थल गुलजार रहे। माल रोड समेत नगर के अधिकांश होटलों में दिन भर सैलानियों की आवाजाही रही और अधिकांश पार्किंग स्थल वाहनों से पैक नजर आए।
विज्ञापन

बता दें जैसे जैसे तराई भाबर में गर्मी बढ़ रही है। हिल स्टेशनों की ओर आने वाले सैलानियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को सुबह से ही नैनीताल, भीमताल, भवाली, सातताल, नौकुचियाताल आदि क्षेत्रों मेेें सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था जो देर शाम तक जारी रहा। नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने माल रोड, तिब्बती भोटिया बाजार, पंत पार्क, स्नोव्यू, हनुमानगढ़ी, बारपत्थर, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, केव गार्डन में मौज मस्ती की और रोपवे से स्नोव्यू तक की सैर की। बड़ी संख्या में सैलानियों ने नैनीझील में नौका विहार किया जबकि घुड़सवारी के शौकीन बारापत्थर पहुंचे। नगर में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने के बाद तल्लीताल और मल्लीताल स्थित पार्किंग स्थल भी वाहनों से पैक नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed