फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital's Student in Foreign

नैनीताल की दो छात्राएं पहुंची रोमानिया एक अभी भी फंसी हुई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
Nainital's Student in Foreign
नैनीताल। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच वहां फंसे नैनीताल के छात्रों की जल्द और सकुशल घर वापसी की उम्मीद है। वहां फंसे विद्यार्थियों के परिजनों ने बताया कि उनके बच्चों के अनुसार वह रोमानिया पहुंच चुके हैं। आज या फिर मंगलवार तक यह छात्र अपने घर लौट आएंगे।
विज्ञापन

नैनीताल निवासी पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल की बेट उर्वशी युक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने गई थी। उर्वशी ने बताया कि वह रोमानिया पहुंच चुकी है। रोमानिया एयरपोर्ट से जल्द दिल्ली के लिए रवाना होगी। कहा वहां वह सुरक्षित है। इसके अलावा प्रेम सिंह बिष्ट की पुत्री प्ररेणा बिष्ट भी रोमानिया पहुंच चुकी है। इस खबर के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। साथ ही भारत सरकार का धन्यवाद किया। विवेक जोशी ने बताया कि उनकी बेटी आयुषी जोशी बार्डर से करीब 1400 किलोमीटर दूर है। कहा आयुषी और अन्य साथी बंकर एवं मेट्रो के अंडर ग्राउंड बेसमेंट में हैं। वहां न खाने को है और न ही पाने को पानी। दुकानें, एटीएम आदि बंद पड़े हैं। आयुषी की मां और पिता ने भारत सरकार से इन छात्रों को स्वदेश वापसी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed