फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital's Agniveers Recruitment rally will be held in Ranikhet

रानीखेत में होगी नैनीताल के अग्निवीरों भर्ती रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Nainital's Agniveers Recruitment rally will be held in Ranikhet
हल्द्वानी। अग्निपथ योजना के तहत कुमाऊं में 20 अगस्त से अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। मुख्य सचिव डा. एसएस संधू ने भर्ती की तैयारियों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलायुक्त और डीएम के साथ चर्चा की। साथ ही तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कुमाऊं रीजन के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के बेरोजगारों के लिए भर्ती रैली 20 अगस्त से 31 अगस्त तक रानीखेत में आयोजित होगी। चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के लिए पांच से 12 सितंबर तक पिथौरागढ़ में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

वीसी में मुख्य सचिव ने मेजर जनरल एनएस राजपुरोहित को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया में सेना को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएगी। मुख्य सचिव एसएस संधू ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि मानसून सीजन के कारण भर्ती स्थलों में जलभराव हो सकता है। इसके लिए वाटर सक्शन पंप की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने मंडलायुक्त दीपक रावत को जिलों के डीएम और पुलिस अधीक्षकों को नोडल अधिकारी तैनात किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती स्थलों पर रहने-खाने, शेल्टर आदि के साथ ही बिजली, पानी, सफाई एवं शौचालय की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने भर्ती स्थल पर एंबुलेंस, मेडिकल ऑफिसर आदि की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

युवाओं को भर्ती स्थलों तक आने-जाने के लिए परिवहन विभाग पर्याप्त बसों का संचालन करे। मुख्य सचिव ने भर्ती प्रक्रिया में भर्ती एजेेंटों के नाम पर होने वाली ठगी और लेनदेन जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस महानिदेशक को स्पेशल कैंपेन चलाने के निर्देश दिए। जोनल भर्ती अधिकारी मेजर जनरल एनएस राजपुरोहित ने बताया कि उत्तराखंड में अगस्त और सितंबर में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण सेना की वेबसाइट पर किया जा सकता है। वीडियो कांफ्रेंस में मंडलायुक्त दीपक रावत, डीएम धीराज गर्ब्याल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed