फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   nainital road accident: Tempo travel fall off the road near Ghatgarh nainital

Nainital Accident: नैनीताल के पास फिर हुआ सड़क हादसा, खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर; दो की मौत, 22 थे सवार

Sun, 03 Dec 2023 08:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 03 Dec 2023 08:21 PM IST
सार

नैनीताल में एक बार फिर से सड़क हादसा हो गया है। कालाढूंगी क्षेत्र नैनीताल की तरफ जाने वाली रोड़ में घटगढ़ के पास सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।
 

विज्ञापन
nainital road accident: Tempo travel fall off the road near Ghatgarh nainital
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल मार्ग में रविवार शाम प्रिया बैंड के पास एक टेंपो ट्रैवल अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट कर खाई की ओर जा घुसी। डिवाइडर की वजह से गाड़ी खाई में जाने से बच गई। हादसे में गाड़ी के नीचे दबने से दो युवतियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी काट कर शवों को बाहर निकाला। गाड़ी में चालक समेत 22 लोग सवार थे। घायलों को आपात सेवा 108 से सीएचसी कालाढूंगी भिजवाया गया। 

विज्ञापन

नोएडा (यूपी) के सेक्टर 126 में स्थित एचसीएल कंपनी में कार्यरत 21 लोगों का दल बीते शनिवार को नैनीताल घूमने आया था। दल में 14 लड़के और सात लड़कियां शामिल थीं। रविवार को वापस लौटते समय शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी ट्रेंपो ट्रैवल कालाढूंगी से करीब छह किमी पहले प्रिया बैंड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक उमेश कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद ने बताया कि ब्रेक फेल होने की वजह से गाड़ी पलटी। इस हादसे में सयोनी दुबे (28) और जया साखियां (23) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव गाड़ी के अंदर ही बुरी तरह से कुचल गए। पुलिस ने गाड़ी काट कर शव बाहर निकले। इस हादसे में शिखा, आर्यन, छवि, प्राची, मुस्कान, सागर, प्रियांशु, गणेश, विशाल, बॉबी, दीपक, विष्णु, पारस, पवन, सुमित मुकेश, आदर्श और अभिनव घायल हो गए। एसओ नंदन रावत ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। मृतकों के शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

विज्ञापन

बता दें कि, 25 नवंबर को भी नैनीताल-कोटाबाग ब्लॉक में बाघनी पुल के पास एक दिल्ली के नंबर की कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। 

इससे पहले 17 नवंबर को नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के वक्त वाहन में 11 लोग सवार थे। 

एचसीएल टेक की ओर से वक्तव्य 

"हम अपने उन कर्मचारियों के साथ हुई दुखद घटना से दुखी और स्तब्ध हैं, जो निजी यात्रा पर थे। हम स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में उनके लिए हर संभव सहायता दे रहे हैं। हमारी प्राथमिकता उनका क्षेम और उन्हें और उनके परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान करना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed