Nainital: भीमताल झील पर मंडरा रहा संकट, लगातार गिर रहा जलस्तर; सूखने के कगार पर पहुंचा...कारोबार प्रभावित
भीमताल झील के लगातार गिरते जलस्तर ने पर्यटन कारोबारियों को चिंता में डाल दिया है। झील की सुंदरता निहारने के लिए आने वाले सैलानी भी मायूस हो रहे हैं। जलस्तर कम होने से पर्यटन सीजन के प्रभावित होने की आशंका है।
विस्तार
पानी से लबालब रहने वाली भीमताल झील इस बार बारिश नहीं होने से सूखने लगी है। झील के लगातार गिरते जलस्तर ने पर्यटन कारोबारियों को चिंता में डाल दिया है।
झील की सुंदरता निहारने के लिए आने वाले सैलानी भी मायूस हो रहे हैं। गिरते जलस्तर से झील में जमा सिल्ट दिखने लगी है। इसी तरह नौकुचियाताल, सातताल झील का जलस्तर भी बीते सालों की तुलना में कम हुआ है। डांठ के स्थानीय पर्यटन कारोबारी पंकज उप्रेती, कौशल पांडे, गौतम मटियाली, अनवर उल्ला ने बताया कि इस बार जलस्तर कम होने से पर्यटन सीजन के प्रभावित होने की आशंका है।
ये पढ़ें- Uttarakhand Forest Fire: आग से धधक रहे जंगल, आंखों में जलन...सांस लेने की परेशानी लेकर अस्पताल पहुंच रहे लोग
3 मई को बीते तीन वर्षों में जलस्तर का ब्योरा
साल भीमताल सातताल नौकुचियाताल
2024 37.8 फुट 12.2 फुट 12.1 फुट
2023 39.01 फुट 12.9 फुट 11.9 फुट
2022 40.9 फुट 14.7 फुट 11.1 फुट
विशेषज्ञों की ली जानी चाहिए मदद...
किसान भी पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने से परेशान हैं वहीं नाव संचालकों का रोजगार प्रभावित हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि गर्मी में भी यह लबालब रहे इसके लिए विशेषज्ञों की मदद लेनी चािहए। गाद भी एक वजह, जिसकी वजह से बारिश का पानी पूरी तरह स्टोर नहीं हो पाता है।