{"_id":"65a0cf80f226cef55c0b5528","slug":"nainital-hottest-on-january-11-in-last-five-years-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: मैदान में कोहरा...तो हिल स्टेशन में खिली चटख धूप, नैनीताल 11 जनवरी को पिछले पांच साल में सबसे गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: मैदान में कोहरा...तो हिल स्टेशन में खिली चटख धूप, नैनीताल 11 जनवरी को पिछले पांच साल में सबसे गर्म
Fri, 12 Jan 2024 11:05 AM IST
हीरा मेहरा
पंकज कुमार, संवाद
पंकज कुमार, संवाद
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 12 Jan 2024 11:05 AM IST
सार
नैनीताल और आसपास के हिल स्टेशनों में चटख धूप खिलने से मौसम सामान्य बना हुआ है। अगर आप भी गुनगुनी धूप के बीच नौकायन का लुत्फ लेना चाहते हैं तो नैनीताल चले आईए।
विज्ञापन
नैनीताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैदानी इलाके जहां कोहरे की चपेट में हैं वहीं नैनीताल और आसपास के हिल स्टेशनों में चटख धूप खिलने से मौसम सामान्य बना हुआ है। अगर आप भी गुनगुनी धूप के बीच नौकायन का लुत्फ लेना चाहते हैं तो चले आईए नैनीताल। नगर में बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान बीते पांच वर्षों में सबसे अधिक रहा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नगर के स्नोव्यू, बारापत्थर, टिफिनटॉप, हिमालय दर्शन, केव गार्डन, चाइनापीक, हनुमानगढ़ी के अलावा भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर और भवाली में चटक धूप खिल रही है। हालांकि सुबह और शाम पाला गिरने से ठंड का प्रकोप बना हुआ है। बृहस्पतिवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
11 जनवरी का बीते पांच वर्षों का तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2024 15 08
2023 12 06
2022 08 02
2021 14 06
2020 12 04
धूप सेंकने से इम्यून सिस्टम होता है बेहतर
जिला अस्पताल बीडी पांडे के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल बताते हैं कि धूप सेंकने के कई फायदे हैं।
डॉ. दुग्ताल के अनुसार सर्दियों में धूप सेंकने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। कहा कि सूर्य की किरणों से विटामिन डी मिलता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। सर्दियों में सुबह धूप में बैठने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मधुमेह की समस्या से भी निजात मिलती है।
विज्ञापन