फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourist Crowd increased in Nainital after diwali

Nainital: दीपावली के बाद बढ़ गई सरोवर नगरी में रौनक, बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक

Wed, 26 Oct 2022 05:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 26 Oct 2022 05:04 PM IST
सार

दीपावली पर रविवार से ही शहर में पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया था। सोमवार को सुबह से शाम तक पर्यटकों की आवाजाही लगी रही जिसके चलते पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर देखने को मिली।

विज्ञापन
Tourist Crowd increased in Nainital after diwali
मंगलवार को नैनीताल के पंत पार्क में उमड़ी सैलानियों की भीड़ - फोटो : NAINITAL

विस्तार

दीपावली के बाद नैनीताल शहर में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। वहीं, पर्यटकों की तादाद बढ़ने व पुलिस की कमी के चलते पूरे दिन सड़कों पर कई बार जाम लगता रहा।

विज्ञापन


दीपावली पर रविवार से ही शहर में पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया था। सोमवार को सुबह से शाम तक पर्यटकों की आवाजाही लगी रही जिसके चलते पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर देखने को मिली। बुधवार तक मालरोड, पंतपार्क, बड़ा बाजार, चाट बाजार व तिब्बती बाजार में सैलानियों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


Gangotri Dham: जयकारों से गूंजा मां गंगा का धाम, कपाट बंद होने पर पहुंचे हजारों तीर्थयात्री, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सैलानियों ने जमकर खरीदारी की। वहीं सैलानियों ने नैनीझील में नौकायन किया। इधर दोपहर बाद वाहनों का दबाव बढ़ा तो डीएसए मैदान, मेट्रोपोल और अन्य छोटे पार्किंग स्थल फुल हो गए जिसके बाद पर्यटकों को पार्किंग स्थल तलाश करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा जिसके बाद पर्यटकों ने सड़क किनारे ही अपने वाहन पार्क कर दिए। इससे जाम की स्थिति बन गई।


त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर से ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगाई गई थी, लेकिन दीपावली के दूसरे दिन शहर में गिनती भर के पुलिसकर्मी ही नजर आए। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ा तो मालरोड से हाईकोर्ट तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, लेकिन जाम खुलवाने के लिए कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं दिखा।

बैरिगेटिंग तोड़ बैंड स्टैंड में पहुंचे पर्यटक
बैंड स्टैंड के समीप बरसात में दीवार टूटने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर पालिका ने बेरिकेडिंग करने के बाद लोगों की आवाजाही बंद कर दी थी, लेकिन मंगलवार को बैंड स्टैंड के सामने बेरिकेडिंग तोड़कर पर्यटक व स्थानीय लोग बैंड स्टैंड पर मस्ती करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed