फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Gulzar, the speed of vehicles stopped due to jam

नैनीताल गुलजार, जाम से थमी वाहनों रफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Nainital Gulzar, the speed of vehicles stopped due to jam
नैनीताल। नैनीताल में रविवार को भी पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। नगर में भीड़ के चलते कई बार सड़कों पर जाम लगा रहा। वहीं पूरे दिन पर्यटक नैनीझील में नौकायन करते नजर आए। मालरोड पर्यटकों से पटी रही। चिड़िया घर में दिनभर में 1838 पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित केबल कार का 700 पर्यटकों ने आनंद उठाया। शाम को पांच बजे तक केव गार्डन में 650 पर्यटक प्राकृतिक गुफाओं के दीदार कर चुके थे। वाटर फाल में 674 और हिमालयन बाटनिकल गार्डन में 178 पर्यटक पहुंचे। 200 से ज्यादा पर्यटकों ने घुड़सवारी का आनंद लिया। बारापत्थर, मौस गार्डन, लवर्स प्वाइंट, हनुमानगढ़ी में भी पर्यटकों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने पर्यटकों के वाहनों को अस्थायी पार्किंग में रोके बिना नैनीताल में प्रवेश दिया गया। इस कारण पर्यटक खुश नजर आए।
विज्ञापन

सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर कार्रवाई
नैनीताल। रविवार को नैनीताल में कई पर्यटकों ने सड़कों के किनारे वाहन खड़े कर दिए गए। इस कारण जाम लग गया। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि मल्लीताल क्षेत्र में 10 लोगों के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई की है। तल्लीताल क्षेत्र में भी आधे दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों में सीट के लिए मारामारी
नैनीताल/हल्द्वानी। तल्लीताल रोडवेज स्टेशन में रविवार सुबह से ही बसों में सफर के लिए यात्रियों की कतारें नजर आईं। जैसे ही बस तल्लीताल स्टेशन पहुंची तो सीट के लिए कोई खिड़कियों से चढ़ता नजर आया तो किसी ने खिड़कियों से बैग डालकर सीट पाई। स्टेशन इंचार्ज जीवन कुमार ने बताया किबसों के फेरे बढ़ाने के साथ ही अतिरिक्त बसें लगाई गईं। हल्द्वानी बस अड्डे पर अधिक दबाव दिल्ली और गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों का रहा। यात्रियों की संख्या को देखते हुए तीन अतिरिक्त बसें दिल्ली भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed